रुपईडीहा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इकाई के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने बताया कि मतपत्र के माध्यम से चुनाव 18 जनवरी को कराया जाएगा। इस मतदान में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 3100 रुपये तथा सदस्य पद के लिए 1100 रुपये निर्धारित किए गए है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 और 7 जनवरी को शुरू होगी।
नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन 8 जनवरी को किया जाएगा। मतदान 18 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 4 बजे से कराई जाएगी। चुनाव घोषणा के अवसर पर आचार्य दयाशंकर शुक्ल, पूर्व महामंत्री संजय बंसल, सभासद सैयद रजा इमाम रिजवी, महामंत्री योगेंद्र शर्मा, सोनू कौशल, रमेश मिश्रा, दिनेश तुलस्यान, पूरनमल अग्रवाल, केसरी प्रसाद सोनी, हीरु फारुकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।