फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: होली पर 27 अतिरिक्त बसें चलाएगा रुपईडीहा डिपो

Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय डिपो प्रशासन ने 27 अतिरिक्त बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित करने की कार्ययोजना बनाई है। वर्तमान में यहां से 40 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही हैं। अतिरिक्त बसें पर्व शुरू होने से पहले 28 फरवरी से संचालित होंगी और 9 मार्च तक निरंतर चलेंगी।
विज्ञापन



एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि त्योहारों के दौरान रोडवेज परिसर में अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए पहले से ही विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 27 अतिरिक्त बसों के संचालन का रूट निर्धारित कर दिया गया है। यदि किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, तो वहां बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को परिवहन विभाग की योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें