फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर अफवाह फैलाई तो जेल

विज्ञापन
बहराइच के घंटाघर पार्क में गुरुवार को लोगों के साथ बैठक करते कमिश्रर व डीआईजी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। बीते शुक्रवार को जिले में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा और पथराव को देखते हुए इस बार प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। डीएम व एसपी ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानों में उलमा व मौलानाओं के साथ बैठक का दौर भी जारी रहा। उधर, मंडलायुक्त और डीआईजी ने भी जिले का दौरा करते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अफवाह फैलाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर बीते शुक्रवार को नगर क्षेत्र के छावनी चौराहे पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थीं। इस बार होने वाली जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। पहले से ही थानों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गुरुवार को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार व डीआईजी राकेश सिंह ने जिले का दौरा किया। घंटाघर पुलिस चौकी पर नगर के उलमा, मौलाना, सभासद आदि के साथ बैठक की गई। कमिश्नर व डीआईजी ने कहा कि अफवाह फैलाने और सौहार्द बिगाड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यदि किसी ने अफवाह फैलाई तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। अमन-चैन कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान हिंदी व उर्दू के पंफलेट का वितरण किया गया। उधर, जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी गुरुवार को शहर में भ्रमण किया। लोगों को जागरूकता से संबंधित पंपलेट बांटे गए। डीएम व एसपी ने कहा कि कानून को लेकर जो अफवाह फैलायी जा रही है, वह पूरी तरह से निराधार है। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, सीओ सिटी टीएन दूबे, प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ, सभासद अफसर हुसैन, शकील मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें