फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को जोड़ रहा संघ : अशोक केडिया

Wed, 21 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
- महसी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद   लोग। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को महसी खंड के जोत चांदपारा मंडल की ग्राम पंचायत औराही स्थित शंकर भगवान मंदिर के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।
विज्ञापन



मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक केडिया रहे। मुख्य अतिथि श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री रवि गिरी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा संत विष्णु देवाचार्य जी महाराज रहे। मुख्य वक्ता अशोक केडिया ने सम्मेलन में कहा कि 100 वर्षों से हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य संघ कर रहा है। आगामी वर्षों में हम पांच प्राण सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य को लेकर आम जनमानस को जगाने का कार्य करेंगे।


महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज तभी सुरक्षित रहेगा जब हम जाति-पांति की भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिद्वार प्रसाद, जबकि संचालन खंड कार्यवाह टीकाराम ने किया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक सुरेश्वर सिंह, रमाकर पांडे, अखंड प्रताप सिंह, दिवाकर पांडे, जिला कार्यवाह भूपेंद्र, सह जिला संघचालक डॉ. मनोज, बांकेलाल, मायाराम, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, शशिकांत त्रिपाठी, सह खंड कार्यवाह बृजेंद्र अविनाश, आनंद सरोज, रामपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें