फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: राष्ट्र रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है आरएसएस

Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट/फखरपुर (बहराइच)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खैरीघाट व फखरपुर क्षेत्र में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद स्वयंसेवकों को पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिलाते हुए विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।तहसील महसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक बैकुंठा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक दीनानाथ मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शाखा व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है। शाखा से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है। उन्होंने आरएसएस की कार्य पद्धति एवं कार्य क्षेत्र के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने तक सभी गांवों तक शाखा पहुुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूपेंद्र, खंड विस्तारक अभिषेक, अखंड प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे। उधर फखरपुर के रामलीला मैदान में भी शाखा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस अवध प्रांत के प्रांत कार्यवाह प्रशांत शुक्ला मौजूद रहे। शाखा संगम में फखरपुर विकास खंड के 20 शाखाओं के स्वयंसेवक ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रशांत ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति एवं धार्मिक अस्मिता को समाप्त करने के लिए विभिन्न शासकों ने कई बार आक्रमण किए, लेकिन भारत में मौजूद सनातनियों ने सदैव भारत की रक्षा की। अलग-अलग कालखंडों में महापुरुषों द्वारा समाज को साथ लेकर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक भारत का सनातन समाज जागृत रहेगा तब तक कोई भी शक्ति भारत को गुलाम नहीं बना सकेगी। इस अवसर पर कृष्णानंद शुक्ल, अतुल गौड़, अविनाश, गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी, रत्नेश शुक्ल, हृदयराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें