चित्तौरा (बहराइच)। बक्शीपुरा फीडर अंतर्गत चित्तौरा की ग्रामसभा सुसरौली में विद्युत विभाग ने कैंप लगाया। अवर अभियंता राजतिलक गौतम ने बताया कि कैंप में उपभोक्ता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। 44 बकायेदारों के बिल जमा करवा कर 27,870 रुपये राजस्व वसूला गया। साथ ही उनके मीटरों की दोबारा जांच भी करवाई गई। कैंप में नवनीत तिवारी, विजय राय दिलीप व ननके आदि मौजूद रहे।