फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोवर गन्स ने आखिरी ओवर में जीता रोमांचक मैच

Tue, 02 Dec 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में सोमवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से न्यू क्रॉस और रोवर गन्स के बीच रोमांचक मैत्री मैच खेला गया। रोवर गन्स की टीम विजयी रही और अनस मैन आफ द प्लेयर घोषित किए गए।
विज्ञापन


न्यू क्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में न्यू क्रॉस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके बल्लेबाज लगातार विकेट खोते रहे। टीम 19वें ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से फराज ने 27 और अनस ने 25 रन बनाए। रोअर गन्स की तरफ से अनस ने तीन, जबकि साहिल और जुबेर ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर गन्स की टीम भी शुरुआत में लड़खड़ा गई। लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी दिखाते हुए टीम को मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में रोवर गन्स ने नौ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर सिर्फ एक विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से जुबेर खान ने सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


न्यू क्रॉस की ओर से फाजिल और बॉबी ने तीन-तीन तथा सोनू ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अनस को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने निभाई, जबकि अंश शुक्ला स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें