बहराइच। रोडवेज बस अड्डे के चालक मस्तराम ने शुक्रवार को परिवहन अधिकारियों पर उत्पीनुन करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गया। चालक ने डीएम को पत्र सौंपकर कहा कि उसको वर्ष 2018 में बिना किसी कारण संविदा समाप्त कर दी गई। कई बार वह निगम के जिला स्तर अधिकारियों से लेकर देवीपाटन मंडल के कार्यालय पर न्याय की आस लिए पिछले दो साल से चक्कर काट रहें है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। संविदा चालक ने डीएम ने मामले में जांच कराकर उसकी संविदा बहाल कराने की मांग की है।