फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज आठ घंटे बलरामपुर मार्ग पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Sun, 28 Sep 2025 07:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर जिले में मुख्यमंत्री के 28 सितंबर के कार्यक्रम को देखते हुए बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर आठ घंटे वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बलरामपुर प्रशासन का पत्र मिलने के बाद निगम की बसें भी नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 सितंबर को बलरामपुर जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम बहराइच-बलरामपुर मार्ग स्थित धुंधलपुर गांव में होगा। इसलिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बलरामपुर नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जिले के एआरएम को पत्र जारी कर कहा है कि कार्यक्रम को देखते हुए सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

ऐसे में रूट डायवर्जन कर गोंडा होते हुए बसों का संचालन कराएं। एआरएम ज्ञान चंद्र ने बताया कि इस मार्ग पर सुबह छह से दो बजे तक निगम की बसों का संचालन ठप रहेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद मार्ग पर बसों का संचालन पूर्व की भांति प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें