बहराइच। सावन में लोधेश्वर महादेव मेला में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान लखनऊ से बहराइच व बहराइच से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों का आवागमन सीतापुर से होकर कराने की व्यवस्था बनाई गई है।
प्रशासन की यह व्यवस्था प्रत्येक सोमवार, 17 अगस्त को नागपंचमी और 14 सितंबर को कजरी तीज के दौरान रहेगी। रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार को शाम छह बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। बाराबंकी की रोडवेज बसें भी चहलारी घाट मार्ग से डायवर्ट होंगी।
इसके अलावा टिकोरा मोड़ से घाघरा पुल के बीच वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को नहीं रोका जाएगा। एआरएम ज्ञान चंद ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर यह व्यवस्था बनाई गई है।