फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत; 11 यात्री घायल, महिला की हालत गंभीर

Sun, 05 Jul 2026 09:24 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 11 यात्री घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली, अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में रविवार की तड़के गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास सड़क हादसा हो गया। वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5.00 बजे सूचना मिली कि गोंडा से बहराइच आ रही वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस चिलवरिया के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। बस में घायल 11 यात्रियों में से छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच का इलाज जारी है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं उपचार कार्यों की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें