फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल

Thu, 16 Mar 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाली तमाम सड़कें बदहाल हैं। गड्ढा मुक्ति अभियान भी इनकी सूरत नहीं बदल पाया। आलम यह है कि इन पर चलना तक दूभर हो रहा है। सड़क पर बिखरी बजड़ियां पैदल चलने वालों के पैरों व वाहनों के टायरों में चुभ रही हैं। अचानक सामने आने वाले गड्ढों के चलते लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग एक दशक पूर्व नवाबगंज के नंदा गांव से दशरथपुरवा तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया गया था। इसके बाद हजारों ग्रामीणों को राहत मिली थी। अब इस सड़क पर सिर्फ गड्ढे और उखड़ी हुई बजड़ियां नजर आती हैं। ग्रामीण गिरकर जख्मी हो रहे हैं। ग्रामीण दिनेश कुमार, कृपाराम, मालती प्रसाद, गुड्डू, रामसूरत, राजकुमार आदि ने बताया कि प्रतिदिन राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड से धवारिया, जतौरा, रसूलाद, भरता, धनसरी, पारा परशुरामपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत दयनीय है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ज्यादा परेशानी गन्ना किसानों को हो रही है। ट्राॅलियों से गन्ना ले जाने में किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान लक्ष्मण कुशवाहा, आलोक मिश्रा, शिवगोविंद सिंह, बुधवारा सिंह, सलाहू आदि ने बताया कि गड्ढों के चलते गन्ना ले जाते समय आए दिन ट्राॅलियां खराब हो रही हैं।

मटेरा चौराहे से इटहा व जुलाहनपुरवा होते हुए इमामगंज को जोड़ने वाला लगभग 20 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों दुर्घटना का सबब बन गया है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरी बजड़ियों के चलते आए दिन टेंपो व बाइक सवार गिरकर जख्मी हो रहे हैं। ग्रामीण संतोष कुमार, महेश वर्मा, रामकुमार, रवि आदि ने बताया कि मंगलवार को एक बस भी पलट गई थी।
विज्ञापन


भंगहा-बसंतपुर मार्ग बीते साल से बेहद जर्जर है। गड्ढा मुक्ति अभियान से भी इसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यह मार्ग हुजूपुर को बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग से रामपुर, बसंतपुर, निबुईकला, भंगहा, सहसलमपुर आदि गांवों के लगभग 50 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। बलरामपुर, अयोध्या, पयागपुर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं।


दर्जनों गांवों को विकासखंड मुख्यालय से जोड़ने वाला रमपुवाचौकी-बौडी मार्ग बीते कई सालों से बदहाल है। ऊंचगाव, टेडवा, करिपुरवा, भिरवा, विलासपुर, रमपुवा, सिकटिहा, राजा रेहुवा, बेहड़ा, बैरिया, कौड़ाहा के लगभग 20 हजार से अधिक ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण अनुज मिश्रा, रोहित मिश्रा, मनीष बाजपेई, दिव्यपुंज त्रिपाठी आदि ने बताया कि मार्ग के गड्ढों से सैकड़ों लोग जख्मी हो चुके हैं। बरसात में स्थिति और खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें