फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमार्ग पर प्रधान ने किया कब्जा

Wed, 24 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज के बनघुसरा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान द्वारा चकमार्ग पर पौध रोपित कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने मामले डीएम को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान द्वारा किए गए कब्जे का भौतिक सत्यापन कराकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को सौंपे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि क्षेत्र में जर्जर पड़े तालाब की क्षेत्रवासियों ने आपस में सहयोग कर तालाब को साफ कराकर पानी भरवाया था।
जिससे गांव के मवेशियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। लेकिन क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तालाब के चकमार्ग को जबरन जोतकर यूक्लेप्टिस का पेड़ लगवाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि मना करने पर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा समय भीषण गर्मी से गांव के जानवरों के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। इस समस्या को देखते हुये ही गांव के लोगों ने तालाब की साफ-सफाई कराकर पानी भरवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने डीएम से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में बाबूलाल मौर्य, कृष्ण कुमार यादव, हवलदार विश्वकर्मा, जवाहर लाल, दयाराम, नकछेद, सत्यराम यादव, अलखराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें