फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगेंगे सोलर प्लांट, आरओ

Tue, 24 May 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय के बच्चों को दूषित पानी पीने और गर्मी में पढ़ने के लिए मजबूर नहीं होना होगा। अब स्कूलों में आरओ का ताजा पानी व विद्युत पंखों की हवा भी मिलेगी। इसके लिए स्कूलों में नेडा की ओर से सौर ऊर्जा संचालित सबमर्सिबल, आरओ व पंखे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले चक्र में आठ विद्यालयों में यह प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को हैंडपंप से पीने का पानी लेना पड़ता था। इन हैंडपंप से बालू व मिट्टी के साथ दूषित पानी भी आता था।

इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए अब प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम व द्वितीय, हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां व पटना खास के साथ प्राथमिक विद्यालय सिरसिया, प्राथमिक विद्यालय कोयलहवा, रनियापुर व चैलाही में सोलर प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


लगभग तीन लाख की लागत से लगने वाले इस प्लांट को नेडा की ओर से लगाया जा रहा है। इस प्लांट से एक सबमर्सिबल, एक आरओ व पांच पंखे व बल्ब जलाने की व्यवस्था है।

इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत अभी आठ स्कूलों में यह व्यवस्था कराई जा रही है। इसके बाद धीरे-धीरे सभी स्कूलों में सौर ऊर्जा संचालित सबमर्सिबल, आरओ प्लांट लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें