बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, पेट दर्द, खांसी-जुकाम और त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने 55 मरीजों का उपचार किया। इनमें सलमा, सालिया, अर्जुन कुमार, आनंद कुमार, लक्ष्मी, नजमा, फैसल, जीशान और नेहा समेत मरीजों ने वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और पेट दर्द की शिकायत की।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रमोद, मीना देवी, सलोनी, रामरानी, निशा, दिलीप, रजिया, फरीदा, अलीशा, मोहिनी, लियाकत अली, दयाकांत मिश्र, रामगोपाल गुप्त, पवन कुमार, आकांक्षा पाठक, मूर्ति देवी, नीरज, राधिका और राजित राम सहित 43 मरीजों का उपचार किया गया।
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार, खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 पुरुष, 67 महिलाएं और 47 बच्चों समेत 174 लाभार्थियों को सेवाएं दी गईं। पीएचसी खुटेहना में बुखार व त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार, नर्सिंगडीहा पीएचसी में डॉ. शुएब की मौजूदगी में कुसुमा, विशाल, ममता देवी, राजन, मुन्ना देवी, अनीता देवी, रितिक, शांति, लाल देई, इदरीश, सीता देवी, पार्वती, राजिया, नाजमा, सीताराम, जलील अहमद, अयांश कुमार, कल्पा और अंश समेत 29 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रमवापुर पीएचसी में डॉ. अशोक कुमार ने दोपहर दो बजे तक 90 मरीजों की जांच की। इनमें बुखार के मरीज अधिक रहे। पेट दर्द, गले में खराश, गठिया और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज भी पहुंचे।