फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: समाधान दिवस में आईं राजस्व संबंधी शिकायतें

Sun, 09 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर/विशेश्वरगंज। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



नानपारा थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने की। उन्होंने महिला अपराधों से जुड़ीं शिकायतों को प्राथमिकता देने और शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए।

साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, थाना अध्यक्ष, राजस्व अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन



पयागपुर थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अंबिका चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान राजकुमार निवासी शुकुलपुरवा, कृष्ण कुमार निवासी ठाकुरपुरवा, विशंभर निवासी शुकुलपुरवा, कृपाराम निवासी लखनपुर झूरीकुईयां, आनंद निवासी बड़ागांव व रामदीन निवासी ग्राम चंद्रावां ने फरियाद की। शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।


तहसीलदार ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित ग्रामसभा के लेखपालों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि वे स्थलीय परीक्षण कर पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मंशाराम, पवन सिंह, शिवनाथ पांडे, एसएसआई नर्सिंग सिंह, एसआई भुद्दुर वर्मा, दिग्विजय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें