फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से रिटायर्ड डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रुदाइन गांव निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सक की कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जबकि शनिवार को दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रुदाइन निवासी डॉ. रोशनलाल (61) सेवानिवृत्त चिकित्सक थे। वह एक साल पूर्व श्रावस्ती जनपद से रिटायर हुए थे। डॉ. रोशनलाल शुगर व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। उनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। जहां वह कोरोना की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मुस्तफाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शनिवार को जरवल में उनका अंतिम संस्कार करा दिया है।
वहीं, पयागपुर सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि ये दोनों स्वास्थ्यकर्मी किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कोरोना जांच शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 36 एंटीजन व 53 आरटीपीसीआर जांच हुई है। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 63 एंटीजन व 51 आरटीपीसीआर जांच की गई। अमवा हुसैनपुर पीएचसी के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 50 एंटीजन व 50 आरटीपीसीआर जांच की गई हैं। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 60 एंटीजन व 60 आरटीपीसीआर जांच की गई हैं। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 61 एंटीजन व 56 आरटीपीसीआर जांचें हुईं। कुल 270 एंटीजन व 270 आरटीपीसीआर जांच की गईं। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें