फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने शनिवार देर रात खैैरीघाट व हरदी थानाध्यक्ष को हटा दिया। दो लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक निरीक्षक के कार्यभार में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह को खैरीघाट थानाध्यक्ष, खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव को अपराध शाखा, हरदी थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह को साइबर इन्वेस्टिगेशन सेल भेजा गया है। वहीं एसपी ने खैरीघाट थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक अंजनी कुमार राय को हरदी थानाध्यक्ष व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय को देहात कोतवाल बनाया है। विभाग में चर्चा है कि जल्द ही और फेरबदल होगा। जिसमें हाईवे व जंगल में स्थित थाने के थानाध्यक्ष शामिल रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें