फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर आईं 398 आपत्तियां, निस्तारण पर संशय बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण पर 398 आपत्तियां आई हैं। इनके निस्तारण पर शुक्रवार देर शाम तक संशय बरकरार रहा है। डीपीआरओ का कहना है कि अंतिम प्रकाशन के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 14 विकास खंडों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण दो मार्च को जारी किया गया था। आरक्षण जारी होने के बाद चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली गई थीं। आरक्षण पर आपत्तियों के साथ गांवों में चुनावी तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिले में पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण के तहत ग्राम प्रधान पद पर 348 आपत्तियां आई थीं। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए 20 और बीडीसी के लिए 30 आपत्तियां आईं।
शुक्रवार को आपत्तियों का निस्तारण करने की कार्रवाई डीएम के निर्देश पर गठित समिति ने शुरु की। मगर देर शाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय का कहना है कि रोस्टर के अनुसार 13 और 14 मार्च को आपत्ति निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। तभी पूरी जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें