फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन किमी लंबे चहलारी पुल की मरम्मत शुरू

Sun, 07 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा बलभद्र सिंह चहलारी नरेश के नाम से बनाया गया प्रदेश का सबसे लंबा चहलारी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने पुल सही कराने का काम शुरू करा दिया है। इसके चलते पुल पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बहराइच से सीतापुर के मध्य सरयू नदी पर चहलारी घाट पुल का निर्माण कार्य बीते वर्ष 2016 में पूरा हुआ था।
विज्ञापन


350 करोड़ की लागत से 3260 मीटर चहलारीघाट पुल निर्माण में 10 साल लगे थे। 5 फरवरी 2017 को पुल पर आवागमन शुरू हुआ। लेकिन 8 वर्षों में ही पुल की हालत खस्ता हो गई है। कई बार पुल पर बनी सड़क खस्ताहाल हो चुकी है, जिसका विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की गई है।
सूत्रों की माने तो करीब 400 मीटर तक पुल पर बनी आरसीसी रोड क्षतिग्रस्त हो जाने से पीडब्ल्यूडी की तरफ पुल के ऊपर की बेरिंग कोर्ट हटा कर पेंटिंग सड़क बनाई जा रही है, जबकि राहगीरों का कहना है कि पेंटिंग रोड एक बरसात भी नहीं झेल पाएगी। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सर्वजीत की देखरेख में इस समय पुल की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में हुआ था पुल का शिलान्यास
350 करोड़ रुपये में बने प्रदेश के सबसे लंबे 3,260 मीटर के इस पुल का शिलान्यास अगस्त 2006 में हुआ था। घाघरा (अब सरयू) नदी में आने वाली बाढ़ व अन्य रुकावटों के चलते पुल को तैयार करने में 10 साल से अधिक का समय लग गया था। वर्ष 2016 में इस उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने किया था।

तीन हिस्सों में हुआ पुल का निर्माण
चहलारी घाट पुल का निर्माण तीन हिस्सों में किया गया है। वर्ष 2013 में बहराइच जिले की ओर से नदी पर 870 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जा चुका था। इस बीच नदी ने कटान शुरू कर दिया। इसके बाद सीतापुर की तरफ से नदी पर सेतु निगम ने 1130 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया। कटान से नदी पुल के दोनों हिस्सों के बीच में बहने लगी। इस वजह से पुल को पूरा करने में इंजीनियरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोनों छोरों के बीच खाली 1260 मीटर पर पुल बनाने का काम कुछ दिन ठप रहा। इसके बाद विश्व बैंक की मदद से 350 करोड़ रुपये से घाघरा पर 3260 लंबे पुल का निर्माण कराया गया है। तीन किलोमीटर का चहलारी घाट का पुल यूपी का सबसे लंबा ब्रिज है। इससे पहले बस्ती व अंबेडकरनगर के बीच पड़ने वाला ब्रिज ही यूपी का सबसे बड़ा पुल था। जो बस्ती-लुंबनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग को कलवारी-टांडा से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें