फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा

Thu, 09 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
निशान यात्रा निकालतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से सतरंगी फागुन मेला एवं निशान उत्सव की धूम बुधवार को पूरे जिले में रही। बहराइच में निशान की पूजा हुई। वहीं, नानपारा और रुपईडीहा में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्याम भक्त श्याम नाम की पताका लिए व महिलाएं लाल चुनरी ओढ़े अबीर गुलाल उड़ाते हुए भजनों की धुन पर थिरकते हुए चल रही थीं। पूरा क्षेत्र फाल्गुन महोत्सव पर्व पर केसरिया रंग में रंगा दिखा। 
विज्ञापन


फाल्गुन महोत्सव की धूम पूरे जिले में है। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्याम मंदिर में निशान की विधिविधान से पूजा की गई। आचार्य मुरारीलाल शर्मा ने परंपरागत तरीके से पूजन-अर्चन कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर अनिल मातनहेलिया, संदीप टेकड़ीवाल, मनीष पोद्यार, शिवकुमार गोयल, विकास मलानी, विकास जालान, बीना टेकड़ीवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, फाल्गुन उत्सव के तहत नानपाराधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुपईडीहा, नेपालगंज, मिहींपुरवा, मटेरा, रिसिया, भवनियापुर से हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। श्याम भक्त पैदल चलकर श्री श्याम प्रभु एवं राणी दादी सती मंदिर नानपारा पहुंचे। यहां श्याम प्रभु को निशान अर्पित किया।
विज्ञापन


भजन गायक कुमार सानू के भजन प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग के बाबा खाटू नरेश। हारे का सहारा है, मेरा श्याम प्रभु व श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है तथा प्रभु का गुणगान करते हुए कहा कि श्याम हमारी पूजा-अर्चना कृपा कर स्वीकार करो भजन पर महिलाएं झूमते नाचते चल रही थीं। श्याम मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, रुपईडीहा में श्री श्याम निशान उत्सव समिति की महिलाओं ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला गया। कस्बे के धर्मशाला से निकली निशान यात्रा दोपहर में नानपारा के लिए रवाना हुई। 

मिहींपुरवा कस्बे में सुबह श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बा के शिवराम शाह मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए नानपारा के लिए रवाना हो गई। श्री श्याम निशान यात्रा में श्रद्धालु खाटू श्याम के जयकारे व भजनों पर झूम रहे थे। निशान यात्रा में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल डालकर खुशी जताई। अमित अग्रवाल व विजय टेकड़ीवाल ने बताया कि  कस्बे में निशान यात्रा भ्रमण के बाद नानपारा के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें