फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में मिले गोवंश के अवशेष, जरवलरोड में तनाव

Tue, 04 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड थानाक्षेत्र में गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद जांच करते एसडीएम।
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब मंगलवार को गोवंश के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजवाया। तनाव को देखते हुए एसडीएम आलोक कुमार व एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहर के मजरा बदलूपुरवा निवासी रामचंदर ने अपने दो गोवंश सोमवार रात घर पर बांध रखे थे। रात में अचानक गोवंश गायब हो गए। रामचंदर ने तलाश शुरू की तो धनसरी हरचंदा गांव के बाॅर्डर पर दोनों के अवशेष पड़े मिले। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही जरवलरोड थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियोंं को दी। सूचना पर एसडीएम आलोक प्रसाद, एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी, सीओ रवि खोकर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें