फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बनेगा पंजीकरण काउंटर

Thu, 11 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में रोजाना 350-400 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे मेडिकल कॉलेज के एक ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतार लग जाती है। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब बाल रोग विभाग में अलग से पंजीकरण काउंटर बनाने का निर्णय लिया है।

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि अलग काउंटर बनने से भीड़ से राहत मिलेगी और मरीजों का पंजीकरण और इलाज में भी तेजी आएगी। बताया कि बाल रोग विभाग में अचानक बढ़ी भीड़ से हालात संभालना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


कई बार छोटे बच्चों को गोद में लेकर तीमारदारों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता था। बताया कि सप्ताह भर में नई व्यवस्था शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें