फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज को बचाने में पलटा ट्रक

Sun, 02 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाहाटी से पंतनगर उत्तराखंड जा रहा एक ट्रक आसाम रोड पर रिसिया पुल के निकट मुख्य मार्ग पर वनरोज के आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी को मामूली चोटे आई हैं। उधर जरवलरोड थानाक्षेत्र में एक बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गुवाहाटी के गोपालपुर दौरा निवासी चालक नरेंद्र तिवारी, खलासी अनिरुद्ध चौरसिया के साथ गुवाहाटी से ट्रक संख्या एमएल 01- 8836 को लेकर उत्तराखंड पंतनगर जा रहा था। शनिवार रात रिसिया पुल के निकट अचानक एक वनरोज मुख्य मार्ग पर आ गया। जिससे चालक नरेंद्र अपना नियंत्रण खो बैठा।

अनियंत्रित ट्रक थोड़ी दूरी पर जाकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी को मामूली चोट आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया है। उधर जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम रुदाइन डिहवा निवासी मोहम्मद अली घर से गेहूं पिसवाने के लिए चक्की जा रहा था। जरवलरोड चीनी मिल मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। बाइक पर सवार लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें