फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया, दुकान निलंबित

Sat, 14 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। ई पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्डधारकों को राशन न देना झाला गांव के कोटेदार को भारी पड़ गया। शिकायत की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


तहसील मिहींपुरवा के झाला गांव के उचित दर विक्रेता रघुवर के खिलाफ कार्डधारकों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। आरोप था कि कोटेदार ई पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लेते थे, लेकिन राशन नहीं देते थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा कौशलेंद्र प्रताप सिंह को जांच सौंपी। आपूर्ति निरीक्षक ने 12 नवंबर को गांव पहुंचकर जांच की और कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कार्डधारकों ने अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन न मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन


जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोटेदार की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया। आपूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान अनियमितता की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें