बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले के सभी अंत्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह अगस्त में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नियमित खाद्यान्न का वितरण पांच से 18 अगस्त तक किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं निशुल्क वितरित किया जाएगा। जिनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, उन्हें मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से 18 अगस्त को खाद्यान्न बांटा जाएगा।