पेड़ की खोह में बैठा दुर्लभ इंडियन स्कॉप्स आउल।
- फोटो : आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में एक बार फिर दुर्लभ इंडियन स्कॉप्स आउल देखने को मिला है। सोमवार को तेज बारिश के बाद सड़क किनारे एक पेड़ की खोह में यह उल्लू छिपा हुआ नजर आया। इस खास पल को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एंजेल ने अपने कैमरे में कैद किया। एंजेल नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क में नेचर गाइड के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि इंडियन स्कॉप्स आउल आमतौर पर आसानी से दिखाई नहीं देता और यह काफी दुर्लभ प्रजाति है। यह पक्षी अधिकतर रात के समय सक्रिय रहता है, इसलिए दिन में इसका दिखना खास माना जाता है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले लखीमपुर जिले के गजियापुर साइफन के पास नहर में इसी प्रजाति का एक उल्लू डूबता हुआ मिला था। उस समय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी।