फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राप्ती का जलस्तर घटा, जमुनहा में राहत तो भिनगा व इकौना में आफत

Mon, 30 Sep 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इकौना के लैबुडवा गांव मे राप्ती कर रही कटान। संवाद
विज्ञापन
राप्ती के घटते जलस्तर से कटान में आई तेजी
विज्ञापन

दोंदरा में तटबंध तो लैबुड़वा में तेजी से कट रहा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर धीरे धीरे घट रहा है। घटते जलस्तर के साथ ही जहां जमुनहा क्षेत्र के गांवों को राहत मिल रही है। वहीं भिनगा व इकौना तहसील क्षेत्र के गांवों के लिए नदी आफत बनती जा रही है। नदी दोंदरा में तटबंध तो लैबुड़वा में तेजी से गांव में कटान कर रही है। वहीं इकौना क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल रहा है। इससे ग्रामीण पलायन को विवश हो गए हैं।
नेपाल में बरसात थमने के साथ ही राप्ती नदी का जलस्तर भी रात 11 बजे से धीरे धीरे घट रहा है। रविवार सुबह एक बजे राप्ती नदी का जलस्तर 128.20 मीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर अधिक है। नदी के घटते जलस्तर के साथ ही जहां जमुनहा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घटने लगा है। वहीं हरिहरपुररानी, गिलौला व इकौना विकास क्षेत्र के गांवों में राप्ती का कहर जारी है। हरिहरपुर के ग्राम मोहम्मदपुर कला के मजरा दोंदरा में जहां नदी के किनारे बना तटबंध तेजी से कट रहा है। इससे आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। राप्ती की बाढ़ के कारण मल्हीपुर भंगहा मार्ग पर आवागमन अब भी बंद है। इकौना के लैबुड़वा में नदी तेजी से कटान करते हुए लोगों के घरों की तरफ बढ़ रही है। इससे ग्रामीण अपनी गृहस्थी समेट कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। क्षेत्र के ही रमवापुर में बाढ़ का पानी गांव सहित विद्यालय परिसर में पहुंच चुका है। जबकि सेमगढ़ा के कोलाभार कंचनी के मजरा चमारनटोला में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर जाने से लोग घर की छतों का सहारा लेने को विवश हैं। यहां खेत भी जलमग्न हो चुके हैं। वहीं सोनवा के नरैनापुर में भी नदी खेतों को जलमग्न करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में-
कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
राप्ती नदी के घटते बढ़ते जलस्तर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। बैराज पर लगे कैमरे की तस्वीरें कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में देखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा को लेकर राप्ती बैराज पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें