किसान हुंकार महापंचायत में राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के बहराइच में बुधवार को दरगाह इलाका स्थित गल्लामंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन की किसान हुंकार महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत व अमेरिका के बीच व्यापार समझौते से देश में सब्सिडी और बिना टैरिफ के आने वाले समानों से देश के किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, इसे रोकने के लिए बड़ा आंदोलन करना होगा।
मोहन भागवत ने बयान 'हिंदुओं को तीन बच्चे करने चाहिए' पर टिकैत ने कहा कि हम तो जनसंख्या नियंत्रण बिल की मांग करते हैं। हम लोगों को एक बच्चे की ओर आना होगा, वरना आने वाले समय में स्थिति काफी खराब होगी। लेकिन, इन लोगों को जनसंख्या बढ़ाने में ही फायदा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि ये सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करती है। आज के समय में पड़ोसी देशों से हमारे संबंध खराब हो चुके हैं। किसान नौजवान सभी परेशान हैं। ये लोग स्कूल न खोलकर सिर्फ शराब की दुकानें खोल रहे हैं।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, पयागपुर के पूर्व विधायक व सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, किसान नेता चंद्रशेखर सिंह आजाद, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।