फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा के राजा अंसारी ने हिंदू बन रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र से हिंदू बनकर मुस्लिम युवक की ओर से शादी रचाने का मामला सामने आया है। नेपाल की लक्ष्मी सिंह ने स्थानीय निवासी राजा अंसारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि राजा ने नेपाल में गुड्डू सिंह बनकर पहले उससे प्रेम किया और फिर शादी रचाई। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराया। मन भर गया, तो मारने-पीटने लगा। अब तेजाब से हमले की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन





लक्ष्मी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। पिता का नेपाल में कारोबार है। नेपाल में ही नानपारा कोतवाली के निबिया शाह मोहम्मदपुर गांव निवासी राजा अंसारी से मुलाकात हुई। नेपाल में राजा ने खुद को गुड्डू सिंह बताकर फर्नीचर की दुकान खोली थी।


लक्ष्मी के पिता की दुकान उसके पास ही थी। इसी दौरान दोनों में जान पहचान हुई। गुड्डू सिंह उर्फ राजा अंसारी ने शादी का प्रस्ताव रखा। लक्ष्मी ने उसे हिंदू समझकर शादी के लिए हां कर दी। लक्ष्मी ने बताया कि शादी के बाद जब राजा उसे अपने गांव लाया, तब पता चला कि न तो उसका नाम गुड्डू है और न ही वह हिंदू है।
विज्ञापन





लक्ष्मी का कहना है कि उसने जब इस धोखे का विरोध किया, तो राजा अंसारी और उसके परिजनों मारपीट की। जबरन धर्म बदलवाया गया। युवती का आरोप है कि उसका यौन शोषण भी किया गया। हालात जब और बिगड़े, तो लक्ष्मी सिंह ने साहस दिखाते हुए नानपारा कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया, जबकि धोखा देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था।


इस संबंध में थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह का कहना है कि मामला परामर्श केंद्र में आया था। महिला की तहरीर पर धर्मांतरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें