फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज को मिली सिटी स्कैन की सौगात

Wed, 26 Jun 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कालेज में सोमवार को सीटी स्कैन मशीन के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान लोकार्पण करतीं
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सीटी स्कैन मशीन से जांच की सुविधा मंगलवार से प्रारंभ हो गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल लोकार्पण किया। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल ने प्राचार्य, सीएमएस के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिलालेख का अनावरण किया। इसके बाद तीन मरीजों की सीटी स्कैन की जांच भी कराई गई। जांच सुविधा शुरू हो जाने से मंडल के सभी जिलों समेत पड़ोसी देश नेपाल व अन्य जनपदों से आने वाले मरीजों को इसका निशुल्क लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिला था, लेकिन अभी तक सीटी स्कैन की जांच की व्यवस्था नहीं थी। जिससे मरीजों को निजी या लखनऊ पहुंचकर जांच कराना पड़ता था। गरीब मरीजों को जांच कराने में खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इलाज में देरी तो होती ही थी, खर्च भी ज्यादा आता था। तमाम प्रयासों के बाद मंगलवार को सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इसका वर्चुअल लोकार्पण किया।
इस अवसर पर एमएलसी व सदर विधायक ने कहा कि मेडिकल काॅलेज की स्थापना हो जाने से जनपदवासियों को प्रदेश के बड़े जनपदों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन की स्थापना से विभिन्न दुर्घटनाओं विशेषकर हेड इंजरी के मामलों में अब चिकित्सक पहले से कहीं बेहतर उपचार कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जिला अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां जिले के अतिरिक्त पड़ोसी जनपदों के साथ नेपाल से भी मरीज बड़ी संख्या में उपचार के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल काॅलेज के लक्ष्य की ओर हम तेजी के साथ अग्रसर हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के बहराइच पहले पायदान पर
मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय खत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में जिले का मेडिकल कॉलेज प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर दूसरे व मेडिकल कॉलेज अयोध्या तीसरे नंबर पर है। सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने मेडिकल काॅलेज के अन्तर्गत संचालित महर्षि बालार्क चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं व सुविधाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक ने किया। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज का शिक्षण स्टाफ, चिकित्सक व बड़ी संख्या छात्र-छा़त्राएं मौजूद रहे।

इन मरीजों का हुआ सीटी स्कैन
लोकार्पण के साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सीटी स्कैन से जांच की सुविधा शुरू हो गई है। मंगलवार को कल्पना (34), मोहम्मद सलीम (12) व अनुग्रह (44) की मशीन से जांच की गई। बुधवार से विधिवत जांच सुविधा का लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें