फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बूंदाबांदी, पारा लुढ़ककर पहुंचा 7.9 डिग्री

Sat, 07 Jan 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तापमान ‌ग‌िरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। बूंदाबांदी के बीच तेज बर्फीली हवा चली। इससे तापमान लुढ़ककर 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोग कांप उठे। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बूंदाबूंदी को कृषि वैज्ञानिक गेहूं की खेती के लिए मुफीद बता रहे हैं। 
विज्ञापन


तराई में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया था। आठ बजे के करीब सूरज चमका तो लोगों को धूप से राहत मिलने की उम्मीद जगी लेकिन मौसम अचानक बदल गया। तेज पछुवा हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक यही स्थिति रही। इसके बाद पूरे दिन बादल छाये रहे। बर्फीली हवा के चलते घरों से निकले लोग कांपते दिखे। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।

गेहूं काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। को किसान बूंदबांदी को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। इस समय गेहूं की फसल सिंचाई योग्य है। ऐसे में बूंदाबांदी से काफी हद तक फायदा मिलेगा। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते अचानक तराई का मौसम बिगड़ा है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान लगभग 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दो-तीन दिन में हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूंदाबांदी अधिक नहीं हुई लेकिन गेहूं के लिए फायदेमंद है। वहीं मौसम का मिजाज और कड़ा होगा। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें