मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग किनारे बने रेनकट। -संवाद
बिछिया (बहराइच)। भारी बारिश के चलते बिछिया से निशानगाड़ा के बीच जगह-जगह रेनकट हो हुए हैं। सड़क के किनारे गड्ढे बन गए है। इन गड्ढों से कई हादसे हो चुके हैं। 13 ग्राम पंचायतों के लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में रेन कट से किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी, सोनू खान, प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद, ग्राम प्रधान आंबा इकरार अंसारी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।