विशेश्वरगंज (बहराइच)। क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी अधिराम पांडे रविवार दोपहर अपने घर के अंदर बैठे थे। बिजली आने पर वह स्विच ऑन करने गए। उसी दौरान अचानक बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आकर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह जांच कर रहे हैं।