फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश से शहर से गांव तक जलभराव

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को बारिश में भीगते हुए गुजरते लोग। 
विज्ञापन
बहराइच। तराई में रविवार सुबह करीब नौ बजे मौसम बदलने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक रुक-रुककर हुई वर्षा से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। शहर में सिविल लाइंस स्थित अस्पताल के सामने गोंडा रोड पर पानी भर गया। घसियारीपुरा, नवागढ़ी, त्रिमुहानी रोड और सरस्वती नगर भी जलमग्न रहे। बख्शीपुर, नई बस्ती और चांदमारी समेत कई मोहल्लों में सड़कें पानी से लबालब थीं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वाहन चालकों को भी सड़क पर जमा पानी के कारण दिक्कतें हुईं। रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रिसिया में झमाझम बारिश से नर्सिंगडीहा बाजार, प्राथमिक विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते जलमग्न हो गए। इससे मरीजों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ग्रामीण बरसाती लाल, सुलेमान और अब्दुल रहमान ने नाले-नालियों की सफाई न होने को समस्या का कारण बताया। सिसई सलोन गांव जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव रहा, जिस पर ग्रामीणों ने स्थायी निकासी व्यवस्था की मांग की। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बारिश का क्रम जारी रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें