फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रात में झमाझम बारिश, दिन में धूप

विज्ञापन
बहराइच में शाम को छायी बदली।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट ली। बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रात की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन शुक्रवार दिन में धूप निकलने के बाद उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल गया।
विज्ञापन


शहर में बारिश अपेक्षाकृत कम हुई, जबकि नानपारा, रुपईडीहा, महसी, पयागपुर और मिहींपुरवा के ग्रामीण इलाकों में बादल जमकर बरसे। बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। दोपहर में पंखे और कूलर चलने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से बेहाल नजर आए।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के संकेत हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें