फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: क्रॉसिंग से जुड़ी याचिका पर रेलवे ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला बख्शीपुरा नई बस्ती के निवासियों की ओर से रेलवे क्रॉसिंग संख्या 41 सी खोलवाने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका पर रेलवे ने अपना जवाब दिया है। रेलवे का कहना है कि विभाग यह तय करे कि क्या प्रश्नगत स्थान पर किसी ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है या नहीं। वे इस मामले में निर्णय लें और यदि ओवरब्रिज निर्माण का कोई निर्णय लिया जाता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। रेलवे के इस रुख से मोहल्लावासी नई रणनीति पर विचार कर रहे हैं। मोहल्लावासी पीके सिंह, अरुण मिश्रा, संतोष त्रिपाठी तथा विवेक सिंह ने कहा कि इस रेलवे क्रासिंग के बंद होने से 25 हजार की आबादी का रास्ता बाधित है। इस रास्ते को खोलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें