फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा तक जल्द शुरू होगी रेल सेवा, डीआरएम ने दिए संकेत

Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम।
विज्ञापन
बहराइच। रेल संचालन के लिए डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बहराइच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही नानपारा तक रेल सेवा शुरू होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान रेलवे के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहराइच से नानपारा होते हुए रूपईडीहा तक अमान परिवर्तन का कार्य अंतिम चरण में है। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रेलवे परिसर में बने प्लेटफाॅर्म नंबर एक व दो का निरीक्षण किया। यहां पर यात्रियों के बैठने व ठहरने, पेयजल, शौचालय आदि की स्थिति जांची। जिसके बाद उन्होंने कार्यालयों में कराए गए कार्य और परिसर में निर्माण की बारीकियों को देखा।
इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से संवाद किया। बख्शीपुरा मोहल्ले के वासियों ने गेट नंबर 41 - सी का रास्ता दोबारा खुलवाने की मांग की। बताया कि रास्ता बंद होने के बाद कई हादसे हो चुके हैं। घसियारीपुरा मोहल्ले के लोगों ने भी प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सीनियर डीएसओ शिल्पी कनौजिया, इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, कॉमर्शियल इंजीनियर सहित कई मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक परशुराम ने बताया कि अमान परिवर्तन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बहराइच से नानपारा तक का कार्य पूर्ण हो चुका है और रूपईडीहा का कार्य अंतिम चरण में है। इसी के मद्देनजर डीआरएम निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सभी कार्य पूरे होने पर नानपारा तक रेल संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें