बहराइच के नाजिरपुरा मोहल्ले में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान टूटी छत की रेलिंग।
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात शादी समारोह में हल्दी रस्म के दौरान छत की रेलिंग टूटकर गिर गई। इस हादसे में दूल्हा व उनकी मां समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घर में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी सगीर अहमद के घर के आंगन में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। घर की छत पर काफी मेहमान एकत्रित थे। इसी दौरान ईंटों से बनी छत की रेलिंग कमजोर होने की वजह से टूट गई। आंगन में खड़े दूल्हा अनस, उनकी मां नुसरत और अल्जीरुन घायल हो गए। परिजनों व रिश्तेदारों ने मलबा हटाते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।