फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीज की 46 दुकानों पर छापा, 28 नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
खाद बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी डॉ. सूबेदार यादव।
विज्ञापन
बहराइच। किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए मंगलवार को जिले में बीज की दुकानों पर औचक जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान 46 दुकानों की जांच की गई। इनमें संदिग्ध बीजों के 28 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं अभिलेख अधूरे मिलने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन टीमों ने अलग-अलग तहसीलों में अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी ने सदर और महसी, उप कृषि निदेशक ने पयागपुर और कैसरगंज तथा अपर जिला कृषि अधिकारी ने मिहींपुरवा और नानपारा में दुकानों की जांच की। जांच के दौरान एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप, आसाम चौराहा, कुमार ट्रेडर्स सासरपारा, राइन बीज भंडार और साईं बीज भंडार मिहींपुरवा समेत अन्य दुकानों के अभिलेखों में कमियां मिलीं। संबंधित विक्रेताओं से जवाब मांगा गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को बीज बेचते समय कैश मेमो जरूर दें और प्रमाणित बीज निर्धारित कीमत पर बेचें। गड़बड़ी या कालाबाजारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि संदिग्ध बीज बिक्री की शिकायत मोबाइल नंबर 7839882245 पर दर्ज कराएं। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें