शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत मझौआ भुलौरा के मजरा पिपरी में अवैध खनन की जानकारी पर नायब तहसीलदार ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर, तीन ट्राॅली व एक मडलोडर को सीज किया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त लोगोंं की तलाश की जा रही है।
नायब तहसीलदार जयदीप यादव ने बताया कि रात लगभग 1:30 बजे अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर राजस्व टीम के साथ मौके पर छापा मारा। टीम को देखकर खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए। वहीं मौके से चार ट्रैक्टर, तीन ट्राॅली और एक मडलोडर बरामद हुआ। इन्हें सीज कर कोतवाली देहात में खड़ा करवाया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि खनन में लगे लोगोंं की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।