फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अफवाह के बीच पंपों पर लगीं कतारें

Thu, 26 Mar 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में डिगिहा के पास स्थित पंप पर पेट्रोल के लिए लगी लाइन। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर में बुधवार देर शाम पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह तेजी से फैल गई, इससे वाहन चालकों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते कई पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


दरअसल, लोड न आने के कारण शहर के पानी टंकी, गोंडा रोड व कुछ अन्य पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए थे। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह आग की तरह फैल गई।

अफवाह सुनते ही लोग अपने-अपने वाहनों के साथ नजदीकी पंपों पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते शहर के डिगिहा, केडीसी रोड पेट्रोल पंप, दरगाह पंप पर लंबी कतारें लग गईं। कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने की होड़ में जुटे रहे।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया, लेकिन पेट्रोल-डीजल खत्म होने की आशंका के चलते लोग पंपों पर डटे रहे। अचानक बढ़ी भीड़ से पंप संचालकों को भी व्यवस्था संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें