फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंटरलाॅकिंग कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
मिहींपुरवा नगर पंचायत की ओर से कराया जा रहा सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। आदर्श नगर पंचायत मिहींपुरवा में सड़क किनारे कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। नामित सभासद अशोक कुमार ने निर्माण में मानक विहीन सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए एसडीएम अमिता यादव से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में सभासद ने आरोप लगाया है कि इंटरलॉकिंग के एजिंग कार्य में मानक के विपरीत पीली ईंट का प्रयोग किया जा रहा है और निर्माण में सीमेंट की मात्रा भी निर्धारित मानक से कम रखी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के प्रयोग से निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए जूनियर इंजीनियर (जेई) को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें