फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विंग व ट्रॉमा सेंटर में बना क्वारंटीन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला विंग और ट्रॉमा सेंटर में 25-25 बेड का क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। इन वार्ड में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। 50 बेड के क्वारंटीन वार्ड बनने के बाद कुल 72 बेड हो गए हैं। साथ ही कोरोना वार्ड में दो वेंटीलेटर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज में 22 बेड का क्वारंटीन वार्ड पहले से ही बना हुआ था। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने ट्रॉमा सेंटर और महिला विंग में क्वारंटीन वार्ड बनाया है। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि महिला विंग में 25 बेड का क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है।
प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में भी 25 बेड का क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। इन वार्ड में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। हालत में सुधार होने पर वापस भेजा जाएगा। प्राचार्य नेे बताया कि कोरोना वार्ड में दो वेंटीलेटर भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें