फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी गीतों पर थिरके क्वारंटीन स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमित के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को बीते दिनों क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन स्वास्थ्य कर्मियों ने फिल्मी गीत पर डांस किया। जिसका वीडियो शुक्रवार रात से वायरल हो रहा है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को शहर के एक होटल और मेडिकल कॉलेज के नए भवन में क्वारंटीन किया गया है।
क्वारंटीन स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिन पूर्व अपने कमरे में फिल्मी गीत पर डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। एक स्वास्थ्यकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कोरोना मरीजों और उनके परिवारीजनों को खुश करने के लिए डांस किया गया है। इस मामले में सीएमएस डॉ. डीके सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों को दूरी में रहना चाहिए। एक साथ मिलकर डांस करना गलत है। मामले की जांच करायी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें