बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के फकीरपुरी गांव में बुधवार की सुबह गजमित्र मनोज अपने खेत में धान की कटाई कर रहे थे, तभी उन्हें एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर देख उनके हाथ-पांव फूल गए। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से उसे रेस्क्यु कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेंजर आशीष गौड़ ने कहा कि जंगल से सटे खेतों में किसान सतर्क होकर जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।