डीएम के निर्देश पर सत्र के पहले दिन 150 विद्यालयों का निरीक्षण हुआ। इसके लिए एसडीएम भिनगा, इकौना व जमुनहा, डीरपीआरओ, बीएसए व अधिशासी अभियंता आरईएस सहित अन्य अधिकारियों को लगाया गया था। निरीक्षण में 14 सहायक अध्यापकों समेत 21 लोग गैरहाजिर मिले थे। बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक नदारद मिले शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का वेतन व मानदेय रोकने का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी राधवेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यालय भवन, शौचालय, हैंडपंप, मध्याह्न भोजन, शिक्षक, शिक्षामित्र व प्रेरकों की उपस्थिति जांचने के लिए सत्र के पहले दिन बुधवार को 150 विद्यालयों का औचक जांच कराया था। जांच में सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय चैलाही में तैनात सहायक अध्यापक, राजकुमारी व कुसध्वज, सोनबरसा में गरिमा त्रिपाठी व अनुदेशक वंदना श्रीवास्तव एवं शिक्षामित्र साधना शर्मा अनुपस्थित मिली थी।
जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्हरिया में सहायक अध्यापक रविशंकर, प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा में प्रधान अध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव एवं प्रेरक सहित प्राथमिक विद्यालय मसहाकला में प्रेरक, प्राथमिक विद्यालय खैराकला में सहायक अध्यापक श्रवण कुमार व राकेश कुमार, परिसिया राजा में विनय शंकर अवस्थी, कासीपुर मूसा में सुषमा रानी का वेतन रोका।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में अनुचर भानुप्रताप, पटना खरगौरा में प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा, खालेपुरवा में सुषमा सिंह, इकौना के पुरुषोत्तमपुर में सहायक अध्यापक सुषमा सिंह, रघुनाथपुर में प्रधान अध्यापक मंजूलता, जमुनहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक मस्तराम गौतम एवं वंशरा वर्मा, शिकारी चौड़ा में डिप्टी प्रसाद तथा विधायक पुरवा में शिक्षामित्र शायदा बानो नदारद मिली।
जबकि प्राथमिक विद्यालय कोयलहवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर तथा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिहिवा जांच के दौरान बंद मिले। इस पर बीएसए महेश प्रताप सिंह ने अग्रिम आदेशों तक संबंधित शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अनुचर वेतन व मानदेय रोकने का आदेश दिया है।