फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में शामिल लोगों को दिलाएं पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नौबना टेपरा गांव में बुधवार को खाना बनाते समय भड़की चिंगारी से 52 ग्रामीणों के मकान जल गए। सूचना पाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक देर शाम गांव पहुंचे। डीएम ने अग्निकांड का जायजा लेते हुए पीड़ितों को कंबल व तिरपाल बांटे। साथ ही बीडीओ को निर्देशित किया कि जिनके पीड़ितों के नाम सूची में शामिल हैं। उन्हें हर हालत में पीएम आवास का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत नौबना टेपरा गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गुरुदीन के घर में आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर 52 मकान जलकर राख हो गए। सूचना पाकर देर शाम जिलाधिकारी शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीओ कमलेश कुमार सिंह पहुंचे। जिलाधिकारी ने अग्निकांड का जायजा लिया। इसके बाद ग्रामीणों को कंबल व तिरपाल बांटे। डीएम ने खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद को निर्देशित किया कि जिन ग्रामीणों के नाम सूची में शामिल हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाए। साथ ही लोगों को खाद्यान्न वितरित करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें