फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीएम के आश्वासन पर लौटे प्रदर्शनकारी

Mon, 09 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में डीएम को ज्ञापन सौंपते बालासराय के ग्रामीण। -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बौंडी। तेजवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बालासराय से लखनऊ के लिए निकले प्रदर्शनकारियों को जिला प्रशासन ने लखनऊ जाने से रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को डीएम ने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों से 10 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों को बताया कि पानी टंकी के निर्माण में जो भी आधिकारिक कर्मचारी व निर्माण करने वाली संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों में शामिल रोहित दीक्षित ने बताया कि जांच टीम ने गांव पहुंचकर पानी टंकी की जांच शुरू कर दी है। डीएम के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। समस्या का निराकरण न होने पर फिर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें