पयागपुर में कोटे की दुकान को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद
पयागपुर। विकास क्षेत्र पयागपुर के आदिलपुर गांव में कोटे की दुकान की बहाली के लिए शनिवार को ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर तहसील दिवस प्रभारी संजय कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों के मुताबिक आदिलपुर के कोटेदार प्यारे की करीब नौ माह पूर्व मौत हो गई। उसके बाद कोटे का फरदा सुमेरपुर के कोटेदार सुशील सिंह की दुकान में विलय कर दिया गया। दुकान की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार उच्चाधिकारियों से आदिलपुर में ही कोटे की दुकान बहाल करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही आपूर्ति निरीक्षक महेश कुमार को समस्या का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान रामलली, पूजा, रामावती, रीता, लक्ष्मी, संध्या मौर्या, कंचन तथा सावित्री आदि ग्रामीण मौजूद रहे।